HomeBREAKING NEWSIND vs NZ: 1988 के बाद भारत ने पहली बार किसी फाइनल...
spot_img

Related Posts

Featured Artist

Kaleb Black

Painter

Kaleb started this adventure 7 years ago, when there was no real voice protecting the environment. His masterpieces promote saving the Earth.

IND vs NZ: 1988 के बाद भारत ने पहली बार किसी फाइनल में कीवियों को हराया, साल 2000 में मिली हार का भी बदला लिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया। इस फाइनल को जीतकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अनचाहे रिकॉर्ड के सिलसिले को तोड़ दिया। 1988 के बाद से इस फाइनल से पहले तक साल भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी तरह के फाइनल में नहीं हराया था, लेकिन अब 37 साल का इंतजार खत्म हो गया है। 37 साल बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 00 विकेट से हरा दिया है। 1988 में भारत ने न्यूजीलैंड को शारजाह कप के फाइनल में हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ लगातार तीन फाइनल हार चुकी थी।

12 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीता था भारत
भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। इससे पहले टीम इंडिया ने 12 साल पहले यानी 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। भारत के लिए इससे पहले न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-7 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया ने उन्हें दो बार हराया है। आईसीसी के वनडे इवेंट्स में भारत और न्यूजीलैंड 12 बार आमने-सामने आए हैं। इनमें भारत ने सात और न्यूजीलैंड ने छह मैच जीते हैं। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में भारत और न्यूजीलैंड चार बार आमने-सामने आए हैं। इनमें से टीम इंडिया और कीवी दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Posts